हेरा फेरी (Hera Pheri 3) एक ऐसी फ्रेंचाइजी है। जो बॉलीवुड सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अगर बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो उस लिस्ट में हेरा फेरी का नाम जरूर आता है। अब तक हेरा फेरी की कुल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी जिसके बाद मेकर्स ने हेरा फेरी 3 को लेकर अनाउंसमेंट की थी। और फैंस हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म हेरा फेरी 3 पिछले साल यानी 2023 में काफी चर्चा में रही है। जिसके पीछे की वजह थी। फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार का किरदार यानी राजू। जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म हेरा फेरी बनी और परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर नहीं आए। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म का मजा खराब हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार इस दिन से हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू करेंगे

हेरा फेरी 3 की घोषणा के बाद से ही दर्शक यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग कब शुरू होगी। आपको बता दें कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं। लेकिन आपको बता दें कि हेरा फेरी 3 का सिर्फ प्रोमो ही शूट हुआ था। फिल्म हेरा फेरी 3 की पूरी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन अब हेरा फेरी 3 की शूटिंग को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार और उनकी टीम वेलकम 3 की शूटिंग पूरी करने के बाद हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 में राजू के किरदार के बारे में बताया

पहले हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार नजर आने वाले थे। लेकिन किसी कारण से खबर आई कि उनकी जगह कार्तिक आर्यन को ले लिया गया है। जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या हेरा फेरी 3 में राजू के किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे तो सुनील शेट्टी ने कहा कि कार्तिक आर्यन एक अच्छे एक्टर हैं लेकिन वह राजू के किरदार में अक्षय कुमार की जगह नहीं ले सकते। आपको बता दें कि काफी कोशिशों के बाद हेरा फेरी 3 के मेकर्स ने अक्षय कुमार को राजू के किरदार के लिए राजी कर लिया और वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा बन गए।