उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपनी अजीबोगरीब ड्रेस के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। फैंस उनके पोस्ट का हमेशा इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आईं उर्फी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं।
उर्फी बॉलीवुड में एंट्री के लिए हैं तैयार
![images 3 4](https://yuvapress.com/wp-content/uploads/2024/03/images-3-4.jpeg)
बताया जा रहा है कि उर्फी लव सेक्स और धोखा के सीक्वल से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म की कहानी मौजूदा पीढ़ी के हिसाब से बुनी गई है। इसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया की प्रासंगिकता को दिखाने की कोशिश की गई है। चूंकि फिल्म सोशल मीडिया और प्यार के बारे में बात करती है, इसलिए उर्फी को इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट माना जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उर्फी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
![images 5 3](https://yuvapress.com/wp-content/uploads/2024/03/images-5-3.jpeg)
लव सेक्स और धोखा के सीक्वल का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर की प्रोडक्शन कंपनी कर रही है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उर्फी जावेद की बात करें तो वह अब तक कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वह ‘बेपनाह’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बड़े भैया’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘चंद्र नंदिनी’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।