सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ से बॉलीवुड में दमदार एंट्री करेंगी। ट्रेलर में उन्हें देखने के बाद फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। उनकी पर्सनालिटी ऐसी है कि लोग उन्हें इस फिल्म में देखकर हैरान नहीं हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इस फिल्म में उर्फी जावेद अपने कपड़े उतारती नजर आने वाली हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?
उर्फी देंगी लंबा स्ट्रिपिंग सीन

आपको शायद हमारी बात पर यकीन न हो लेकिन जब दिबाकर खुद ये बात कहेंगे तो फैंस को यकीन हो जाएगा। अब खुद दिबाकर बनर्जी ने ‘एलएसडी 2’ में उर्फी जावेद के एक बोल्ड सीन पर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने अब अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उर्फी जावेद ‘एलएसडी 2’ में लंबा स्ट्रिपिंग सीन देने वाली हैं। वैसे भी उर्फी अक्सर बहुत छोटे कपड़ों में नजर आती हैं। कभी वो बिना कपड़ों के, कभी टेप की मदद से तो कभी अपने प्राइवेट पार्ट्स को हाथों से छिपाते हुए नजर आई हैं।
बिना किसी कट के शूट किया गया सीन

कैमरे के सामने अपनी बोल्डनेस दिखाने में वह काफी सहज हैं। वहीं अगर फिल्म की बात करें तो दिबाकर ने बताया है कि इसमें उर्फी जावेद द्वारा दिया गया स्ट्रिपिंग सीन काफी स्पोर्टी तरीके से शूट किया गया है। इस लंबे सीन में उर्फी एक अलग ही मूड में नजर आने वाली हैं और इसमें वह बिना किसी कट के अपने कपड़े उतारती नजर आ रही हैं। उनका यह सीन देखने लायक होगा। आपको बता दें, उर्फी के बोल्ड अवतार पर शक नहीं किया जा सकता। जब वह इंस्टाग्राम पर ही बोल्डनेस की हदें पार कर रही हैं तो सोचिए फिल्म में उन्होंने क्या किया होगा।








