Yuva Press

Vehicle Number Plate Color: जानें लाल, हरी, नीली, पीली किस रंग की नंबर प्लेट किसके पास होती है?

BlogFeaturedImage Square TypesOfCarNumberPlates 01 01

Vehicle Number Plate Color: इंडिया बहुत बड़ा कार मार्केट है। इसके साइज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते साल यानी 2023 में 41 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बिके हैं। अब जाहिर सी बात है कि इन्हें सिर्फ एक ही प्रोफेशन या सेक्टर से जुड़े लोगों तो खरीदा नहीं होगा। (Meaning Of Vehicle Number Plate Color) यह अलग-अलग प्रोफेशन और सेक्टर के लोगों के पास गए होंगे। और, इसी के आधार पर व्हीकल की नंबर प्लेट का कलर भी तय होता है। आपने अगर नोटिस किया हो तो अक्सर आपको लाल, हरी या नीली नंबर प्लेट वाली कारें दिख जाती हैं और व्हाइट नंबर प्लेट वाली कारें तो सड़कों पर भरी रहती हैं। लेकिन, क्या आपने यह सोचा कि अलग-अलग कलर की नंबर प्लेट्स का क्या मतलब होता है। चलिए, इनके बारे में बताते हैं।

सफेद नंबर प्लेट

fancy number plate

यह सबसे आम कलर की नंबर प्लेट है और आम नागरिकों के निजी व्हीकल्स (जैसे कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर) को दी जाती है।

पीली नंबर प्लेट

51sfEPwpsYL

यह नंबर प्लेट कमर्शियल व्हीकल्स (जैसे टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ट्रक, बस) को दी जाती है। पीली नंबर प्लेट यानी कमर्शियल व्हीकल।

हरी नंबर प्लेट

photo 2021 08 03 06 05 10

यह नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को दी जाती है। अगर आप किसी व्हीकल पर हरी नंबर प्लेट देखें तो समझ जाएं कि वह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स है।

लाल नंबर प्लेट

यह टेंपरेरी रजिस्ट्रेन नंबर के साथ दी जाती है। आमतौर पर यह व्हीकल या तो डीलरशिप के होते हैं या फिर वह होते हैं जिनका परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर आए बिना ओनर को डिलीवरी दे दी जाती है।

नीली नंबर प्लेट

IND number plate combinations en 1258x1440 2

यह विदेशी व्हीकल ओनर्स को दी जाती है, जो आमतौर राजदूत और विदेशी प्रतिनिधि होते हैं। एम्बेसी के व्हीकल की नंबर प्लेट नीली होती है।

भारत के राजकीय प्रतीक वाली लाल नंबर प्लेट

image 62c957a76c352

यह भारत के राष्ट्रपति या किसी राज्य के राज्यपाल के ऑफिशियल व्हीकल को दी जाती है।