VLF Mobster स्कूटर भारत में इस त्योहारी सीजन में लॉन्च होने जा रहा है। जानिए इसके पावरफुल इंजन, इनबिल्ट डैशकैम और स्टाइलिश डिज़ाइन की सभी खास बातें।
इटालियन दोपहिया निर्माता VLF (Velocifero) इस बार भारतीय बाजार में कुछ हटके लेकर आ रही है – नया VLF Mobster स्कूटर। इस त्योहारी सीज़न में लॉन्च होने वाला यह स्कूटर ना सिर्फ फीचर्स से भरपूर होगा, बल्कि इसमें पहली बार एक इनबिल्ट डैशकैम भी मिलेगी। Motohaus इंडिया द्वारा पेश किया जा रहा यह VLF का भारत में दूसरा प्रोडक्ट होगा, इससे पहले कंपनी ने VLF Tennis इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था।
VLF Mobster स्कूटर: युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया स्पोर्टी लुक
VLF Mobster स्कूटर को पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा और यह खासतौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। स्कूटर की डिज़ाइन फेमस इटालियन डिज़ाइनर Alessandro Tartarini ने की है। इसका लुक काफी हद तक हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल्स से प्रेरित लगता है। इसमें दोहरे LED हेडलैम्प्स, DRLs, एक ऊंचा फ्लायस्क्रीन और एक्सपोज़ हैंडलबार दिए गए हैं। स्कूटर के साइड प्रोफाइल में मिनिमल बॉडीवर्क और कॉम्पैक्ट सीट दी गई है। यह दो रंगों में आने की संभावना है – लाल और ग्रे।
दमदार तकनीक के साथ आएगा VLF Mobster स्कूटर
Motohaus India के फाउंडर तुषार शेल्के ने कहा, “Mobster स्कूटर को लॉन्च करके हम सिर्फ एक नया स्कूटर नहीं ला रहे, बल्कि एक नया सेगमेंट ही बना रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि, “जब आप लिक्विड कूलिंग, स्विचेबल ABS और इनबिल्ट डैशकैम जैसे फीचर्स को इटालियन डिज़ाइन के साथ जोड़ते हैं, तब यह सिर्फ एक राइड नहीं रह जाती – यह आपकी पर्सनालिटी को दर्शाता है। VLF Mobster स्कूटर युवा पीढ़ी की भाषा बोलता है – पॉवरफुल, कनेक्टेड और बिना झिझक के स्टाइलिश।”

VLF Mobster स्कूटर: मजबूत निर्माण और बेहतरीन कंट्रोल
Mobster स्कूटर एक हाई-टेंसाइल स्टील फ्रेम पर बना होगा, जिसमें हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप दिया जाएगा। बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स होंगे। स्कूटर में अलॉय व्हील्स और प्रीमियम टायर्स दिए जाएंगे।
फीचर्स जो VLF Mobster स्कूटर को बनाएंगे खास
इस प्रीमियम स्कूटर में 5-इंच का TFT डिस्प्ले होगा, जो राइडिंग डेटा, नोटिफिकेशन और कंट्रोल्स दिखाएगा। साथ ही इसमें मोबाइल स्क्रीन मिररिंग, नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, और USB चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद होगा। सबसे खास बात – इसमें फ्रंट में एक इनबिल्ट डैशकैम भी दी जा रही है, जो इसे सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है।
पावरट्रेन: कौन सा इंजन मिलेगा VLF Mobster स्कूटर में?
हालांकि कंपनी ने अभी इंजन डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन पुष्टि की है कि इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्कूटर दो वेरिएंट में आता है – 125cc और 180cc। 180cc वर्जन 17.7 bhp और 15.7 Nm का टॉर्क देता है और संभवतः यही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
VLF Mobster स्कूटर की उपलब्धता और टक्कर
VLF Mobster स्कूटर को शुरुआत में दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गोवा, कोल्हापुर और सांगली जैसे प्रमुख शहरों में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसकी उपलब्धता अन्य शहरों में भी बढ़ाई जाएगी। यह स्कूटर प्रीमियम सेगमेंट में आएगा और इसका मुकाबला Aprilia SR 175, Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्कूटर्स से होगा।
Visit Home Page https://yuvapress.com/








