WB Madhyamik Result 2025 आज सुबह घोषित किया गया। 86.56% रहा पास प्रतिशत। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं, असफल छात्रों को भी बढ़ाया हौसला।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज यानी 2 मई को सुबह 9 बजे WB Madhyamik Result 2025 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जो छात्र 10 फरवरी से 22 फरवरी के बीच हुए कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
ममता बनर्जी ने छात्रों को दी बधाई
रिजल्ट की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले Twitter) के जरिए सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,
“मैं उन सभी छात्रों को दिल से बधाई देती हूँ जिन्होंने इस साल की माध्यमिक परीक्षा पास की है। आगे भी आप इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छुएं। इस खास दिन पर मैं आपके माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद देती हूँ, जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया।”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन छात्रों के लिए भी संदेश दिया, जो इस साल परीक्षा में पास नहीं हो सके। उन्होंने लिखा,
“जो छात्र इस बार अच्छे अंक नहीं ला सके हैं, वे निराश न हों। कोशिश करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। एक बार फिर आप सभी को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद। स्वस्थ रहें, आगे बढ़ते रहें।”

कुल पास प्रतिशत और टॉपर
WB Madhyamik Result 2025 में इस बार कुल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है, जो कि एक सराहनीय प्रदर्शन है। सबसे ज्यादा पास प्रतिशत पूर्व मेदिनीपुर (Purba Medinipur) जिले से आया है, जहां 96.46% छात्र सफल हुए हैं। यह जिले पूरे राज्य में सबसे अव्वल रहा।
इस साल के टॉपर बने अदित्रो सरकार (Aditro Sarkar), जिन्होंने राजगंज से परीक्षा दी थी। उन्होंने 700 में से 696 अंक हासिल कर 99.43% स्कोर किया है। यह सफलता उन्हें पूरे राज्य में पहला स्थान दिलाने में मददगार रही।
मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट वितरण
बोर्ड ने बताया है कि छात्रों की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट आज सुबह 10 बजे से राज्य के विभिन्न नामांकित कैंपों में वितरित किए जाएंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन (revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आगे क्या करें छात्र?
अब जबकि WB Madhyamik Result 2025 घोषित हो चुका है, छात्रों के पास आगे की पढ़ाई के लिए कई विकल्प हैं। वे अपनी पसंद के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम में दाखिला ले सकते हैं। जिन छात्रों का रिजल्ट इस बार अच्छा नहीं रहा, वे अगले प्रया
Visit Home Page https://yuvapress.com/








