Yuva Press

Weekend ka war: सलमान खान का इस कंटेस्टेंट पर फूटा गुस्सा, कहा- शो को होस्ट करने का मन नहीं..

Weekend ka war

Weekend ka war: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड बेहद दिलचस्प रहा.इस बार के वीकेंड के वार को सलमान खान ने होस्ट किया हालांकि पीछला वीकेंड का वार सलमान की जगह करण जौहर होस्ट करते दिखाई दिए थे.इस वीकेंड के वार पर सलमान खान ने पीछले हफ्ते ना आने का सारा कसर पूरा कर दिया है.दरअसल, इस हफ्ते सलमान खान ने अभिषेक कुमार की जमकर क्लास लगाई और खुद भी बेहद नाराज़ दिखाई दिए. तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते वीकेंड के वार (Weekend ka war) में क्या हुआ स्पेशल –

https://youtu.be/E8TOfBSI69c?si=bD1yM-oFlmvPsCo7

Weekend ka war में अभिषेक पर भड़के सलमान खान

Bigg Boss 17 अपने कंटेस्टेंट्स और घर में उनके बदलते रिश्तों के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. इस बार का वीकेंड का वार (Weekend ka war) एपिसोड और भी मजेदार रहा. सलमान खान ने अभिषेक कुमार को उनके बिहेवियर के लिए जमकर उनकी क्लास लगाई. सलमान ने अभिषेक के उन शब्दों पर भी आपत्ति जताई, जो उन्होंने एक बहस के दौरान एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के लिए इस्तेमाल किए थे.

Weekend ka war

एक दूसरे से झगड़ते नज़र आए घरवालें

Weekend ka war एपसोड की शुरुआत तो भयंकर लड़ाई से हुई. रिंकू और खानजादी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. उधर खानजादी से ऐश्वर्या का भी झगड़ा हुआ. खानदाजी ने चीख-चीखकर सबसे कुछ न कुछ कहा. जहां सभी घरवाले रिंकू को समझाने की कोशिश कर रहे थे, वहां खानजादी अपने आप में ही मग्न थीं. सलमान खान ने लोगों को आते ही सबसे पहले ये क्लिप ही दिखाया.ये झगड़ा कुछ लंबा ही चल गया.

Weekend ka war

नाराज़ सलमान ने शो को होस्ट करने से किया इंकार

Weekend ka war शुरुआत होते ही सलमान खान ने घरवालों के साथ आते ही गुस्से में बात की. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वो पहले से ही अपना सभी पर मूड खराब करके आए हैं. सलमान ने सबको ये भी कहा कि जब पिछले हफ्ते करण जौहर आए थे तब भी सबने उनकी इज्जत नहीं की और साथ ही ये भी कहा कि वो करण और सलमान के आगे घर के बाहर कोई नहीं हैं. लेकिन ये सभी घर में इस बात को नहीं समझ रहे हैं. सलमान खान ने जैसे-तैसे बिग बॉस के कहने पर शो को शुरू किया लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि उनका इस शो को होस्ट करने का बिल्कुल मन नहीं है.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 17 Elimination: शो से बाहर हुआ ये सदस्य, सलमान खान ने लगाई अभिषेक की क्लास

अंजलि तिवारी Yuvapress में कंटेंट राइटर है.उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 4 वर्ष से अधिक का अनुभव है. पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइव शोज़ लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है. बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है. जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती हैं.