Yuva Press

Yami Gautam बनने वाली है मां, लोगों ने दी बधाई

images 3 11

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आर्टिकल 370 का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म की घोषणा के बाद एक्ट्रेस को उनके पति और मां के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस का लुक देखकर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

यामी गौतम हैं प्रेग्नेंट!

images 4 11

यामी गौतम और आदित्य धर को मुंबई में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर के सूट में नजर आईं। निर्देशक आदित्य धर सफेद कुर्ता पायजामा के ऊपर नीली नेहरू जैकेट पहने नजर आए। इस दौरान यामी ने अपने सूट के दुपट्टे को बेहद अलग अंदाज में कैरी किया हुआ था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे। कहा जा रहा है कि यामी प्रेग्नेंट हैं और वह अपने बेबी बंप को दुपट्टे से छुपा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट फ्लैट्स और सनग्लासेस से पूरा किया।

यूजर्स ने लगाया अनुमान

images 5 11

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आप प्रेग्नेंट हैं? तो दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं, अगर ऐसा है तो उन्हें बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा, वह प्रेग्नेंट हैं। यामी गौतम और आदित्य धर ने जून 2021 में अपने होमटाउन में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने शादी कर ली।